Dhaka: बांग्लादेश में आम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, 12 फरवरी को होगा मतदान

Dhaka

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका और अन्य प्रमुख शहरों में मंगलवार को भारी भीड़ देखी गई क्योंकि चुनाव से पहले हजारों लोग अपने गृहनगर जाने के लिए बस टर्मिनलों और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़े।बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव होंगे। इससे पहले अगस्त 2024 में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटा दिया गया था, उस घटना के बाद ये पहले चुनाव हैं।परिवहन संचालकों ने बताया कि उन्हें असामान्य रूप से अधिक यात्रियों का सामना करना पड़ा और प्रमुख बस टर्मिनलों और रेलवे स्टेशनों पर टिकट के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। Dh aka

Read Also: Ghooskhor Pandat: रिलीज से पहले विवादों में घिरी घूसखोर पंडत, विरोध के बाद फिल्म का टाइटल बदलेगा Netflix

ढाका के मोहखाली बस टर्मिनल के पास चाय की दुकान चलाने वाले अब्दुर रहीम ने कहा, “ये लगभग ईद की छुट्टियों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की पारंपरिक भीड़ जैसा है।प्रत्यक्षदर्शियों ने अन्य बस टर्मिनलों और ढाका के मुख्य कमलापुर रेलवे स्टेशन पर भी लगभग ऐसे ही दृश्य बताए, जहां से राजधानी से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए बस और ट्रेन सेवाएं चलती हैं।ढाका में एक व्यावसायिक प्रेस कर्मी जसीम उद्दीन ने कहा, “मैं अपने परिवार को गांव वाले घर पर भेजना चाहता हूं क्योंकि लोग कह रहे हैं कि मतदान के दौरान और उसके बाद के दिनों में बड़े पैमाने पर हिंसा हो सकती है।“Dhaka

Read Also: Haryana: CM सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को जारी की किस्त की राशि

अखबारों की रिपोर्टों में बताया गया कि दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटोग्राम और अन्य महानगरों से बड़ी संख्या में लोग अपने पैतृक गांवों की ओर जा रहे थे लेकिन आरोप लगाया गया कि यात्रियों ने कई स्थानों पर परिवहन संचालकों द्वारा अतिरिक्त किराया वसूलने की शिकायत की।Dhaka

कई यात्रियों ने ये भी बताया कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ बसों का घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन टर्मिनल संचालकों ने कहा कि उन्हें परिवहन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कई बसों को चुनाव संबंधी कार्यों के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था।Dhaka

बांग्लादेश पुलिस के महानिरीक्षक, बहारुल आलम ने कहा कि मतदान के दौरान और बाद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य कानून प्रवर्तन एजेंसी को सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी।उन्होंने कहा, “देश के 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी और प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा, जिसे मोबाइल गश्ती दल और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्ट्राइक फोर्स का सहयोग मिलेगा। Dhaka

अधिकारियों ने इससे पहले बताया था कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई एजेंसियों और अर्धसैनिक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश सहित लगभग दस लाख सुरक्षाकर्मियों को देश भर में तैनात किया गया है।आगामी चुनावों में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) सबसे आगे निकलकर आई है, जबकि उसकी लंबे समय से सहयोगी रही जमात-ए-इस्लामी उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी है।अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अब भंग हो चुकी अवामी लीग को चुनाव मैदान से बाहर कर दिया गया है, जिसके कारण चुनाव में उसकी भागीदारी खत्म हो गई है। Dhaka

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *