रोहतक जिले के मोखरा गांव की रहने वाली तन्नू ने हंगरी में हुई विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया और वे अपने गांव लौट आई। आज जिला उपायुक्त ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया और आश्वासन दिया कि कोई भी समस्या खेल में नहीं आने दी जाएगी और जो भी दिक्कतें हैं उन्हें दुरुस्त करवा दिया जाएगा। वहीं तन्नू ने कहा कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उसने काफी मेहनत की है और भविष्य में भी इसी तरह से मेहनत करती रहेंगी।
तनु को सम्मानित करने के बाद जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज ने कहा कि हरियाणा सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करती है। तन्नू ने हंगरी में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर गांव व जिले का ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है और प्रदेश के लोग तन्नू की इस उपलब्धि को लेकर काफी खुश हैं। साथ ही उन्होंने कहा के तन्नू ने उनके सामने खेल को लेकर कुछ समस्याएं रखी है, उन समस्याओं का भी जल्द ही वे निवारण करेंगे। इस संबंध में उन्होंने जिला खेल अधिकारी से बात कर सभी समस्याओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं।
वहीं तन्नू भी अपनी इस उपलब्धि को लेकर काफी खुश हैं और उन्होंने बताया कि उन्होंने गांव में ही प्रेक्टिस की है लेकिन उनके अखाड़े में कई दिक्कतें हैं। जिसमें खिलाड़ियों के रहने के लिए कमरे नहीं हैं तथा जिम भी छोटा है। जिसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त से यह सुविधाएं देने की बात की है। क्योंकि बहुत सी लड़कियां यहां आकर प्रैक्टिस करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है और आगे भी इसी तरीके से मेहनत करती रहेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके माता–पिता ने उनकी हर इच्छा पूरी की है। जिस भी चीज की जरूरत पड़ी है, परिवार वालों ने कभी मना नहीं किया।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

