दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज, मौसम विभाग ने जताया ये पूर्वानुमान

NCR

दिल्ली-NCR में बीते दिन हुई अच्छी बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सफदरजंग वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आज भी दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में दिल्ली के सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। इस दौरान करीब 9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 1 अप्रैल को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है।

Read Also: आज से जनगणना 2027 की हो रही शुरुआत, ये दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना प्रक्रिया होगी

IMD के मुताबिक, दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शाम के समय तेज आंधी और तूफान के साथ गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में भी 3 और 4 अप्रैल को हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है, जबकि 2, 5 और 6 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यानी दिल्ली NCR में फिलहाल मौसम राहत देने वाला बना हुआ है, लेकिन शाम के समय संभावित आंधी-तूफान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *