PM मोदी का आज असम दौरा, दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Assam

देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद BJP के चुनाव प्रचार अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह BJP के चल रहे विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा है। Assam

Read Also: उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के जलेबी विक्रेता ने निकाला LPG की किल्लत से निपटने का अनोखा हल

आपको बता दें, कार्यक्रम के अनुसार, मोदी सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे धेमाजी के गोगमुख में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बिस्वनाथ जिले के लिए रवाना होंगे, जहाँ दोपहर 1 बजे एक जनसभा में उनके बोलने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों जगहों पर BJP के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री मौजूद रहने की संभावना है। Assam

पहली रैली में, PM राज्य के मंत्री रानोज पेगु और नबा कुमार डोले के लिए प्रचार करेंगे। ये दोनों धेमाजी जिले की धेमाजी और ढाकुआखा विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। बेहाली में होने वाली दूसरी चुनावी रैली में, वे पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री पल्लव लोचन दास के लिए प्रचार करेंगे। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि रैली स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। Assam

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *