इंटरनेट बंद होने से छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर, नहीं हो पा रही ऑनलाइन क्लासेस

 ( रिपोर्ट- विश्वजीत झा):  किसान आंदोलन की वजह से सरकार ने दिल्ली के बॉर्डर इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं  जिसका बुरा असर अब ऑनलाइन क्लास कर रहे बच्चों पर पड़ रहा है। आलम यह है कि करीब हफ्ते भर से बच्चे क्लास नहीं कर पा रहे हैं  जबकि अगले महीने से परीक्षाएं शुरू होने वाली है।

शिवांगी और नूपुर आठवीं और चौथी क्लास की छात्राएं हैं जिनके मुताबिक  एक तो कोरोना काल में स्कूल नहीं जाने से पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा और अब जब  परीक्षा सिर पर है तो ऑनलाइन क्लास भी नहीं कर पा रहे हैं।

 

इन दोनों बच्चों की मां खुद भी शिक्षक हैं, परेशानी ये है वो भी अपने छात्रों की ऑनलाइन क्लास नहीं ले पा रही।छोटे बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी अभिभावक परेशान हैं कई बच्चों के  स्कूल से ना तो कोई होमवर्क मिल पा रहा और ना ही ठीक से पढ़ाई ही हो पा रही है।

 

ALSO READ- किसान आंदोलन: दीप सिद्धू पर Delhi Police ने रखा 1 लाख का ईनाम 

अन्य बच्चों के साथ साथ 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यह वक्त काफी अहम है। बोर्ड की परीक्षाओं की घोषणा हो गई है पर ऑनलाइन क्लास पर निर्भर छात्र इंटरनेट नहीं होने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे। पढ़ने के लिए छात्रों को वाई- फाई वाले दोस्त की तलाश करनी पड़ रही है।

इंटरनेट की वजह से छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर सिर्फ दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में ही नहीं बल्कि हरियाणा के कई जिलों में भी पड़ा है। जबकि दूसरी ओर किसान आंदोलन का फिलहाल कोई समाधान भी नजर नहीं आ रहा। ऐसे में सवाल है कि सरकार और किसान के बीच इस जंग का खामियाजा आखिर छात्रों को कब तक भुगतना पड़ेगा।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *