बारिश से मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एयरपोर्ट पर भरा पानी, कई फ्लाइट डायवर्ट

Rain in Mumbai: 

Rain in Mumbai:  भारी बारिश की वजह से बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाली 14 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट के अधिकारी ने यह जानकारी दी। रद्द होने वाली फ्लाइट में  नौ उड़ानें अकेले इंडिगो की ही थीं,  खराब मौसम की वजह से मुंबई शहर में फ्लाइट को उतरने की मंजूरी नहीं दी गई।

Read Also: World Pharmacist Day: क्या है इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य ?

मुंबई में रुक- रुक हो रही बारिश- एटीसी ने जिन बाकी उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करने का निर्देश दिया, उनमें से दो विस्तारा की थीं और एक-एक एयर इंडिया, अकासा और गल्फ एयर की थी।अधिकारी ने बताया कि डायवर्ट की गई सात उड़ानों को हैदराबाद, चार को अहमदाबाद, दो को गोवा के मोपा एयरपोर्ट और एक को उदयपुर में उतारा कहा गया।मुंबई में बुधवार दोपहर से हो रही भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके वजह से ट्रैफिक भी ठप रहा।

स्कूल-कॉलेज बंद- मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गुरुवार को सभी विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। भारी बारिश के कारण ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी गुरुवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *