हरियाणा (रिपोर्ट – विनय सिंह) : बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में एक हृदय विदारक मामला सामने आया है जिसमें एक ही परिवार के 2 साल के बच्चे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अंगूठी का धुआं इनकी मौत का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
राजीव काॅलोनी, जहां पर रात में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई है। लोगों की माने तो अमन नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी व 2 साल के बच्चे के साथ यहां पर रह रहता था। सर्दी के सितम के कारण देर रात उन्होंने अंगीठी जलाकर अपने कमरे में रख ली थी और सो गए जिसके बाद कमरे में धुआं बढ़ गया और उसी के चलते तीनों लोग मौत की आगोश में चले गए।
ALSO READ- AAP नेता ने किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति से की इच्छा मृत्यु की मांग, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
वहीं थाना सेक्टर 58 पुलिस एस एच ओ अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें वारदात की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और वहां पर तीनों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है इसके साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है फिलहाल प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि धुएं से दम घुटने कारण के कारण इनकी मृत्यु हुई है।
कई बार बचाव ही आदमी के लिए मुसीबत बन जाता है जैसे सर्दी से बचाव ही इनके लिए मौत का ग्रास बन गया। सर्दी से बचने के लिए सावधानी भी जरूरी है। सर्दीयों में अक्सर ऐसी खबरें सुनने में आती है कि हिटर से आग लग गई और ऐसी वारदातें अक्सर रात में ही होती है जिसमें पूरे घर में आग लग जाती है और पूरे परिवार के परिवार खत्म हो जातें है जो की बेहद भयानक स्थिति है ।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

