ECI: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी, जिसमें मसौदा सूची के सभी 7.08 करोड़ नाम शामिल होंगे, लेकिन उन्हें तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ECI:
Read also- Bollywood: धूमधाम से संपन्न हुई विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की शादी, स्टार्स ने लुटाया प्यार
इन श्रेणियों में अनुमोदित, हटाए गए और विचाराधीन/निर्णय के अधीन नाम शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि उच्चतम न्यायलय के निर्देशों के अनुपालन में प्रकाशित की जा रही मतदाता सूची अंतिम सूची नहीं होगी, क्योंकि तार्किक विसंगति के मामलों की जांच और निपटारे की प्रक्रिया जारी रहने के साथ-साथ पूरक सूचियां चरणबद्ध तरीके से जारी की जाती रहेंगी। ECI:
Read also- उच्च न्यायालय ने ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म की रिलीज पर रोक के खिलाफ अपील पर रखा फैसला सुरक्षित
सूत्रों के अनुसार, सूचियों में एसआईआर के तहत किए गए बदलाव देखे जा सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के नाम “निर्णय प्रक्रियाधीन” के रूप में चिह्नित हैं, उन्हें तब तक मतदान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक उनके मामलों का निपटारा नहीं हो जाता और उन्हें औपचारिक रूप से अनुमोदित नहीं कर दिया जाता।निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि मंजूरी मिलने और बाद की पूरक सूची में शामिल किए जाने के बाद ही उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त होगा। ECI:
