K. Kavita: शराब घोटाले मामले में केजरीवाल को राहत, कोर्ट के फैसले पर के. कविता बोली- सत्यमेव जयते

K. Kavita:

K. Kavita:  तेलंगाना जागृति की संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ में एक अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि ‘‘सत्य की जीत होती है।’’उन्होंने यह भी दावा किया कि यह मामला उनके खिलाफ ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत ‘‘थोपा’’ गया था। दिल्ली की एक अदालत के फैसले पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहली प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सत्यमेव जयते।’’ K. Kavita:

Read Also: Arvind Kejriwal: अदालत से मिली राहत के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, शराब नीति को बताया राजनीतिक साजिश

उन्होंने कहा, ‘न्यायपालिका ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में झूठ के जाल को ध्वस्त कर दिया।’कविता को इस मामले में मार्च 2024 में गिरफ्तार किया गया था और उसी साल 29 अगस्त को दिल्ली की तिहाड़ जेल से वह रिहा हुई थीं।उच्चतम न्यायालय ने उन्हें कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामले में जमानत दे दी थी। K. Kavita:

Read Also: Kerala: ‘द केरल स्टोरी 2′ की रिलीज पर लगी रोक, CM विजयन ने न्यायालय के आदेश का किया स्वागत

केजरीवाल हुए भावुक

शराब नीति मामले में एक अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद भावुक हुए  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘‘सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश’थी। फैसला आने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिल्ली के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री रो पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘अदालत ने साबित कर दिया है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी ‘कट्टर ईमानदार’ हैं।’ K. Kavita:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *