केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने लोगों को लूटा, जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे-वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ ईडी की छापेमारी को लेकर बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी की।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का भ्रष्टाचार उजागर हो गया है और वे जल्द ही वे सभी अपने सही ठिकाने पर होंगे। कहा कि संजय सिंह का नाम पहले से ही चार्जशीट में था। उन्होंने कहा कि घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता दिनेश अरोड़ा और वाईएसआर नेता राघव मगुंटा रेड्डी सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गए हैं अब जो भी अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी जो इस घोटाले का हिस्सा हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द उन को जेल में लोग देखेंगे।

Read also –CM केजरीवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी BJP, ‘AAP’ मुख्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापा मारा।51 साल के संजय सिंह आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद हैं। ईडी ने इस मामले में उनके स्टाफ के सदस्यों और उनसे जुड़े लोगों से पहले पूछताछ की थी।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और उनके कट्टर ईमानदार सभी नेताओं इन सबके चेहरे अब बेनकाब हो रहे हैं। हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि दिल्ली की जनता को इन्होंने लूटा है और शराब घोटाले की आड़ में करोड़ों रूपये कमाए हैं। इस चार्जशीट में पहले से संजय सिंह का नाम था। लेकिन कल जब शराब घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता दिनेश अरोड़ा और वाईएसआर के नेता राघव मगुंता रेड्डी ने सरकारी गवाह बनने की ठानी है। उसके बाद से ये तय है कि अरविंद केजरीवाल और उनके सभी साथी जो इस शराब घोटाले में लिप्त हैं, जिन्होंने दिल्ली की जनता को लूटा है उन सबके चेहरे भी बेनकाब होंगे और ये सभी अपराधी अपने सही ठिकाने पर होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *