ELECTION: केरलम की सभी 140 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। मॉक पोलिंग पूरी होने के बाद मतदान शुरू हुआ। लोग सुबह-सुबह ही राज्य के 30,495 मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे, ताकि वे समय से मतदान कर सकें और दिन चढ़ने के साथ-साथ तेज होने वाली गर्मी से बच सकें।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन अपनी पत्नी और बेटी के साथ परवूर विधानसभा क्षेत्र में अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए सुबह ही पहुंच गए। इसी तरह, बीजेपी की वट्टियूरकावु विधानसभा उम्मीदवार आर. श्रीलेखा और केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी वोट डालने के लिए सुबह ही पहुंच गए।ELECTION
Read Also-Bengal Elections 2026: पीएम मोदी नौ अप्रैल को तीन रैलियों को संबोधित करेंगे
मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 76,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और एक बड़े वेबकास्टिंग सिस्टम के जरिए चुनाव प्रक्रिया पर सीधी नजर रखी जा रही है। लगभग 2.71 करोड़ मतदाता राज्य की 140 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 883 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के मुताबिक, कुल मतदाताओं में 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 ट्रांसजेंडर लोग शामिल हैं।
साथ ही 2.42 लाख से ज्यादा प्रवासी मतदाता भी हैं। इतनी बड़ी चुनावी प्रक्रिया को संभालने के लिए, निर्वाचन आयोग ने 1.42 लाख प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैनात किया है। मतदाता आज ये भी तय करेंगे कि LDF को लगातार तीसरा टर्म मिलना चाहिए या UDF और NDA में से उनके लिए कौन सा सही विकल्प है।ELECTION
