गोंडा में गौ तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, पुलिस की सूझबूझ से आरोपी गिरफ्तार

Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी।बुधवार रात को धनेपुर पुलिस और जिला विशेष अभियान दल (एसओजी) के संयुक्त अभियान में 28 मवेशी, एक अवैध बंदूक और तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक ट्रक बरामद किया गया।

Read also- वक्फ अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर SC गुरुवार को सुनवाई फिर से शुरू करेगा

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि धनेपुर के थाना प्रभारी निर्भय नारायण सिंह और एसओजी प्रभारी संजय कुमार गुप्ता संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने जमुनागंज के पास संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।इस बीच एक ट्रक को जब रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर जब ट्रक को घेरा तो चालक ने पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी।

Read also –मुस्लिम धर्मगुरुओं और समुदाय के नेताओं को वक्फ मामले में सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी गोलीबारी में एक गोली ट्रक चालक को लगी, जिससे वो घायल हो गया। घायल गौ तस्कर की पहचान शमशेर के रूप में हुई, उसे गोंडा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि मौके से एक अवैध तमंचा, दो खोखे, एक कारतूस और 28 गोवंश से लदा ट्रक बरामद किया गया।

 

एसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान शमशेर ने स्वीकार किया कि वो गो तस्करी कर उन्हें बिहार के सिवान ले जा रहा था। उसने इस धंधे में शामिल दूसरे साथियों के नाम भी बताए हैं जिनकी तलाश में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है।अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है। बरामद ट्रक, हथियार और पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *