Europe में भी गर्मी का कहर,आम लोग बेहाल

Europe

Europe: इस समय पश्चिमी Europe के कई शहरों में गर्मी का ऐसा रिकार्ड तोड़ कहर जारी है कि लोगों की हालत खराब कर दी है। इंपीरियल कॉलेज लंदन में जलवायु विज्ञान की प्रोफ़ेसर फ़्रीडेरिक ओटो कहती हैं, “यह बिल्कुल हैरान करने वाला है।” जबकि आयरलैंड की मेनुथ यूनिवर्सिटी में इकारस क्लाइमेट रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर पीटर थॉर्न कहते हैं, “यह दिमाग चकरा देने वाला पागलपन है।” मगर जो लोग जलवायु परिवर्तन के खतरों से परिचित है उनके लिए हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए।Europe

Read Also:Tamil Nadu: विलुप्पुरम में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के वेतन में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन

फ्रांस की मौसम सेवा, Météo-France के अनुसार, फ्रांस भी लू के शुरुआती मौसम में ही एक अभूतपूर्व चपेट में आ गया है। पूरे देश में गर्मी ने सैकड़ों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अकेले यूके और फ्रांस ही नहीं हैं जो गर्मी के कहर की मार झेल रहे हैं ।
आयरलैंड में मई के तापमान का रिकॉर्ड 1°C से भी ज़्यादा बढ़ गया है जबकि जर्मनी, इटली, स्पेन और स्विट्ज़रलैंड में भी वसंत के मौसम के हिसाब से असामान्य रूप से ज़्यादा गर्मी पड़ रही है। वैज्ञानिकों को कोई शक नहीं है कि इस गर्मी के कहर का तात्कालिक कारण जो भी हो। असल कारण तो जलवायु परिवर्तन ही है।Europe

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *