चर्चित हास्य कलाकार वीर दास को मेलबर्न फिल्म महोत्सव IFFM में किया जाएगा सम्मानित

Veer Das: हास्य कलाकार और अभिनेता वीर दास को हास्य और मनोरंजन क्षेत्र में योगदान के लिए मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में सम्मानित किया जाएगा। भारतीय सिनेमा को ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के सामने प्रस्तुत और सम्मानित करने के मकसद से आयोजित होने वाले इस महोत्सव का 16वां संस्करण 14 अगस्त से 24 अगस्त के बीच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में संपन्न होगा।

Read Also: राष्ट्रपति मुर्मू की देशवासियों को भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा उत्सव की शुभकामनाएं, शांति और सौहार्द की कामना

वीर दास ने कहा कि आईएफएफएम द्वारा सम्मानित किया जाना ‘‘अद्भुत’’है।उन्होंने कहा, ‘‘ये एक ऐसा महोत्सव है जो भारतीय कहानी कहने की विविधता और क्षमता बताता है। हास्य हमेशा दुनिया को देखने को मेरा नजरिया रहा है और इस यात्रा को दुनियाभर के दर्शकों के साथ साझा कर पाना और अब इसके लिए सम्मानित होना मेरे लिए बहुत खास है। मैं इस महोत्सव का हिस्सा बनने और मेलबर्न में कलाकारों और फिल्म प्रेमियों के साथ संवाद करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

Read Also: मुरादाबाद में मुहर्रम की तैयारियां, डीजीपी ने जारी किए निर्देश

वीर दास ने अपने करियर की शुरुआत एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में की थी और बाद में वे ‘बदमाश कंपनी’ (2010), ‘डेली बेली’ (2011) और ‘गो गोवा गॉन’ (2013) जैसी फिल्मों में नजर आए।महोत्सव की निदेशक मितु भौमिक लैंग ने कहा कि आईएफएफएम का उद्देश्य हमेशा ‘‘सिनेमा के जादू के जरिए संस्कृतियों को जोड़ना’’ रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘हम मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव के 16वें संस्करण को लेकर उत्साहित हैं। वीर दास जैसे कलाकार को सम्मानित करना इस बात का प्रतीक है कि भारतीय कहानी कहने की शैली अब वैश्विक मंच पर कितनी सशक्त और गतिशील हो चुकी है।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *