कृषि बिल को लेकर शुरू हुआ संग्राम, सड़क से लेकर राज्यसभा तक बड़ा हंगामा !

नई दिल्ली/चंडीगढ़– हरियाणा की सड़कों से लेकर दिल्ली के सदन तक कृषि बिल को लेकर भीषण संग्राम देखने को मिल रहा है। रविवार को राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बिल पेश किया जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। नेता वेल तक में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद उपसभापति हरिवंश ने कहा कि कोरोना काल का ध्यान रखते हुए अपनी सीटों पर जाए। फिलहाल राज्यसभा में भारी हंगामे और शोरगुल के बाद सदन की कार्यवाही 1:41 तक स्थगित कर दी गई थी।


वहीं हरियाणा की सड़कों पर भीषण संग्राम शुरू हो चुका है। फतेहाबाद, पानीपत, पलवल, रोहतक आदि हर जगह किसान उग्र हो गए हैं और सड़कों को जाम कर दिया है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रशासन ने जनता से अपील की है कि इस दौरान अपने घरों से जबतक बहुत जरूरी काम ना हो तबतक ना निकलें।

क्या हैं ताजा अपडेट ?

  • फतेहाबाद सड़क पर बैठे किसान !

  • पंचकूला-बरवाला में किसानों ने किया रोड जाम।पुलिस किसानों को नेशनल हाईवे पर जाने से रोकने की कर रही है कोशिश।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।किसान अपने ट्रैक्टर-ट्राली सहित नेशनल हाईवे पर पहुंच कर कर रहे हैं रोड जाम।

  • चरखी दादरी। किसान संगठनों ने दादरी-कनीना रोड जाम करते हुए धरना शुरू कर दिया। किसान संगठन रोड जाम करते हुए कर रहे हैं रोष प्रदर्शन।

  • रोहतक हिसार से नेशनल हाईवे को किसानों ने किया जाम। महम के विधायक बलराज कुंडू की अगुवाई में रोड पूरी तरह से जाम। वाहनों की लंबी कतारें लगी।

  • अंबाला में मेन नेशनल हाईवे बंद ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *