मार्च तिमाही में FDI 24.5 प्रतिशत घटकर 9.34 अरब डॉलर पर

FDI News:

FDI News: देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 24.5 प्रतिशत घटकर 9.34 अरब डॉलर रह गया।मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। हालांकि, पूरे वित्त वर्ष (2024-25) के दौरान देश में एफडीआई का प्रवाह 13 प्रतिशत बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गया।वित्त वर्ष 2023-24 में यह 44.42 अरब डॉलर था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मार्च तिमाही में एफडीआई का प्रवाह 9.34 अरब डॉलर रहा जो जनवरी-मार्च 2023-24 के दौरान आए 12.38 अरब डॉलर एफडीआई से कम है।

Read also- CM रेखा गुप्ता ने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों परिजनों को सरकारी नौकरी पत्र सौंपे

पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण एफडीआई प्रवाह सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत घटकर 10.9 अरब डॉलर रहा था।वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कुल एफडीआई 14 प्रतिशत बढ़कर 81.04 अरब डॉलर हो गया। यह पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है।वित्त वर्ष 2023-24 में यह 71.3 अरब डॉलर रहा था। कुल एफडीआई में इक्विटी प्रवाह, दोबारा निवेश की गई आय और अन्य पूंजी शामिल होती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *