Fire: महाराष्ट्र में आग का तांडव, इमारत में आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत

delhi-news-huge-fire-in-dwarka-flat-two-children-along-with-their-father-died-after-jumping-from-the-9th-floor-delhi-fire-delhi-shabd-apartment-fire-dwarka-fire-news-delhi-dwarka-fire-chaos-in- #DelhiFire, #DelhiNews, #LatestNews, #dwarka, #FireNews

Fire: महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में सोमवार मध्यरात्रि के बाद आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।Fire:

Read Also-Sports News: मोहम्मद रिजवान से छीनी ODI कप्तानी, शाहीन अफरीदी को मिली टीम की कमान

एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार आग वाशी इलाके के सेक्टर 14 स्थित एमजीएम कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब साढ़े 12 बजे लगी और 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई।उन्होंने बताया कि घटना में दो महिलाओं, एक पुरुष और छह साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को वाशी के दो अस्पतालों में ले जाया गया।Fire: 

Read Also- BJP: ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अन्याय का बदला लिया, PM ने लिखा देशवासियों के नाम पत्र

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां और पुलिस के साथ 40 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मंगलवार सुबह चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।Fire: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *