हैदराबाद में आग का तांडव, इमारत में लगी भीषण आग, आठ की मौत

Hyderabad Fire : तेलंगाना में हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई।एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि आठ लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

Read also- Tamil Nadu: मछली पकड़ने पर लगे प्रतिबंध के कारण मछलियों की कीमत में आया भारी उछाल

उन्होंने बताया कि कई लोग बेहोश मिले और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पत्रकारों से कहा, “पुलिस ने बताया है कि आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, लेकिन इसकी पुष्टि संबंधित अधिकारी ही करेंगे।

Read also- तकनीकी खराबी के कारण PSLV-C61 मिशन नहीं हुआ पूरा, ISRO ने बताई ये वजह

“उन्होंने बताया कि मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के एक विधायक ने पत्रकारों को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *