सीतारमण, नॉर्वे के वित्त मंत्री स्टोलटेनबर्ग ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर की चर्चा

FM SITHARAMAN AND JENS STOLTENBERG, RARE EARTH PROCESSING, FM SITHARAMAN AND JENS STOLTENBERG DISCUSS RENEWABLE COOPERATION; SOLAR, RARE EARTH

FM SITHARAMAN AND JENS STOLTENBERG : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, विशेष रूप से सौर ऊर्जा, दुर्लभ खनिज प्रसंस्करण और ‘कार्बन कैप्चर’ एवं भंडारण में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।ओस्लो में सीतारमण के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक में, स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि निवेश और विकास के लिए कई अवसर प्रदान करती है।

Read also- Red Chili Benefits for Heart: क्या सच में लाल मिर्च दिल के लिए फायदेमंद है? जानें सच्चाई

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि दोनों नेताओं ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, विशेष रूप से सौर ऊर्जा, दुर्लभ खनिज प्रसंस्करण और ‘कार्बन कैप्चर’ एवं भंडारण क्षेत्र में मिलकर काम करने पर चर्चा की।दोनों नेताओं ने विशेष रूप से समुद्री अर्थव्यवस्था और हरित अर्थव्यवस्था के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) का लाभ उठाने की दिशा में काम करने पर सहमति जतायी।

Read also- Dark Showering Trend: क्या अंधेरे में नहाना दिलाएगा सुकून भरी नींद और तनाव से राहत?

स्टोलटेनबर्ग ने सीतारमण को यह भी बताया कि नॉर्वे इस वर्ष के अंत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।उन्होंने उम्मीद जतायी की कि इससे भारत और नॉर्वे के बीच सहयोग और बढ़ेगा।FM SITHARAMAN AND JENS STOLTENBERG

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *