दीपोत्सव के लिए राम नगरी अयोध्या में लाखों दीपों से सज रहा सरयू घाट, रामायण पर आधारित 18 झांकियां भी तैयार

देशभर में दीपावली पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रभु रामलला के धाम अयोध्या में इस बार भी पिछले दीपोत्सव का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी की जा रही है। सरयू घाट पर हजारों वॉलेंटियर्स 28 लाख दीये सजाने के काम में जुटे हुए हैं। वहीं इस बार अयोध्या में दीपोत्सव के लिए प्रदेश सरकार ने रामायण पर आधारित 18 झांकियां भी तैयार की हैं।

Read Also: Kurukshetra News: पिहोवा उप-मंडल में दशहत फैला रहे दो मगरमच्छों को पकड़कर वन विभाग को सौंपा गया

जानकारी के मुताबिक, राम नगरी अयोध्या में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वॉलेंटियर्स सरयू के 55 घाटों पर 28 लाख दीये सजाने के काम में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए रामायण पर आधारित 18 झांकियां भी तैयार की गईं हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव मनाने के लिए रामायण पर बेस्ड 18 झांकियां तैयार की हैं। ये झांकियां दिवाली के दिन पूरे शहर में निकाली जाएंगी। झांकियों के प्रभारी रोहित शर्मा ने बताया, “ये पूरी तरह से रामायण पर आधारित है। 11 झांकियों में रामायण को दिखाया गया है। इसे लोगों को दिखाया जाएगा। सात झांकियां पर्यटन विभाग की हैं और 11 सूचना विभाग की हैं। कुल 18 झांकियां हैं।” वहीं इसके अलावा अयोध्या में 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली के मौके पर 28 लाख दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *