बीजेपी में शामिल हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख RKS Bhadauria, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

RKS Bhadauria joins BJP

RKS Bhadauria joins BJP:लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने 24 मार्च को बीजेपी का दामन थाम लिया है.दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में वायुसेना प्रमुख भदौरिया बीजेपी में शामिल हो गए. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। ऐसे में कयास लगाए जा रहा है कि भदौरिया लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं.

आगरा निवासी है …आरकेएस भदौरिया

पूर्व वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया बीजेपी में शामिल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में उन्होंने BJP की सदस्यता ली .आपको बता दें कि आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर 2019 से 30 सितंबर 2021 तक वायुसेना के प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे।वह देश के 23वें वायुसेना प्रमुख थे. भदौरिया मूल रूप से आगरा के बाह तहसील के रहने वाले हैं।

Read also-उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने क्यों कहा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को खत्म करने के लिए किया.. ?

विनोद तावडें ने की आरकेएस भदौरिया की तारीफ…

भाजपा महासचिव विनोद तावडें ने भारतीय वायुसेना मे भदोरिया की लंबी सेवा की सराहनी की और विश्वाश जताया कि वह  रक्षा बलों में सक्रिया भूमिका निभाने के बाद अब वे राजनैतिक क्षेत्रों में भी सक्रिय योगदान देगे। बीजेपी नेता ने कहा कि भदौरिया ने भारतीय वायुसेना में लगभग 40 साल बिताए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में योगदान दिया।

BJP की सीईसी  बैठक आज ..

आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों की तिथि  का ऐलान हो चुका है. शनिवार 24 मार्च  को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक 3  घंटे तक चली. इस बैठक में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई अन्य नेता  शामिल हुए. इस दौरान राज्यों के संभावित कैंडिडेट की लिस्ट पर चर्चा हुई. इस बैठक में खास चर्चा ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों को लेकर हुई. आपको बता दें कि लोकसभा की 543 सीटों पर 19 अप्रैल से एक जून के बीच  सात चरण में  चुनाव होगा । लोकसभा चुनाव का परिणाम  चार जून को घोषित किया जाएगा । .

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *