जम्मू कश्मीर: ताजा बर्फबारी से गुलमर्ग हुआ पर्यटकों से गुलजार, कारोबारियों के भी खिले चेहरे

Gulmarg

जम्मू कश्मीर का गुलमर्ग(Gulmarg) शनिवार को ताजा बर्फबारी से गुलजार हो गया है। गुलमर्ग के मैदानों पर बर्फ की सफेद चादर देख पर्यटकों और कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। Gulmarg

बर्फबारी देख सैलानियों ने खुशी जाहिर की और बच्चे बर्फ के गोले बनाकर खेलते नजर आए। इस दौरान सैलानी इन पलों को अपने कैमरे में कैद करते हुए भी दिखाई दिए। सिर्फ बर्फ ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों का आतिथ्य सत्कार और सेवा भी पर्यटकों को बहुत पसंद आईं। Gulmarg

Read Also: दिल्ली में आतंकी खतरे की आशंका के चलते प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के पास बढ़ाई गई सुरक्षा

इस मौसम में कश्मीर घाटी में बर्फबारी छिटपुट रही, जिससे शुरुआती सर्दियों के पर्यटन पर असर पड़ा। लेकिन बर्फबारी के ताजा दौर ने गुलमर्ग को फिर से गुलजार कर दिया है, केबल कारें चल रही हैं और पर्यटक फिर से प्राकृतिक सौंदर्य और शीतकालीन गतिविधियों का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *