G- 20 Summit- आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सौंदर्यीकरण अभियान के तहत दिल्ली की कई सड़कों को सुंदर बनाने के लिए गमले में पौधे लगाए जा रहे हैं।
अगले कुछ दिनों में पीडबल्यूडी अपनी नई साइटों पर लगभग 35,000 गमलों में पौधे लगाएगा। प्रगति मैदान में भारत मंडपम के सामने मथुरा रोड का एक हिस्सा पहले से ही रंग-बिरंगे फूलों से भरे हरे-भरे क्षेत्र में बदल गया है।
Read als0-वाराणसी: लोहे के कीलों और ऊन की बनी अद्भुत कलाकृति
पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली 23 सड़कों पर सौंदर्यीकरण के लिए प्लांट लगाए जा रहे हैं। पुनर्निर्माण के लिए चुनी गई सड़कों में मथुरा रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, पुराना किला रोड, महात्मा गांधी मार्ग, सचिवालय रोड, मंदिर मार्ग, प्रेस एन्क्लेव मार्ग, सूरज कुंज रोड और विकास मार्ग शामिल हैं।
राजघाट और लाल किले के बीच रिंग रोड के किनारे भी गमलों में पौधे लगाए जा रहे हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

