गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिता-पुत्र समेत तीन की डूबने से मौत

Ganesh idol immersion, Karnataka tragedy, father and son drown, Ranganahatti lake, Turuvekere taluk, drowning incident, police report, sludge caught, rescue operation, case registered"

Karnataka News: कर्नाटक के तुरुवेकेरे तालुक में रविवार को रंगनहट्टी झील में भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के दौरान पिता और पुत्र सहित तीन लोग डूब गए। मृतकों की पहचान रेवन्ना (करीब 50 वर्ष), उनके बेटे शरथ (26) और दयानंद (22) के रूप में की गई है।

ये घटना तब हुई जब शरथ और दयानंद जुलूस के बाद भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए जलाशय में दाखिल हुए। वे कथित तौर पर तैर नहीं पाए क्योंकि उनके पैर कीचड़ में फंस गए थे और उन्होंने मदद के लिए झील के किनारे मौजूद लोगों को बुलाया था।

Read also- दिल्ली -एनसीआर समेंत इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

पुलिस ने बताया कि रेवन्ना तुरंत पानी में कूद गया, लेकिन वो भी तैर नहीं सका और तीनों डूब गए।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों की तलाश जारी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *