Gangabai Public High School : वडोदरा के छाणी क्षेत्र में स्थित गंगाबाई सार्वजनिक हाई स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट संस्थान बनकर खड़ा है। बिना किसी फीस और अतिरिक्त खर्च के यहां बच्चों को आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक लाइब्रेरी और दो कंप्यूटर लैब जैसी बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।यही वजह है कि 1700 से अधिक विद्यार्थी यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।Gangabai Public High School Gangabai Public High School
Read also-Chana And Gud Benefits : चना-गुड़ का जादू, रोजाना सेवन से शरीर को मिलेंगे ये अनोखे फायदे
इस स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि बच्चे स्वस्थ और सशक्त बन सकें।(Gangabai Public High School) गुजरात सरकार की कई योजनाओं का यहां लाभ लिया जाता है, जैसे कि ‘सरस्वती साधना योजना’ के तहत लगभग 170 साइकिलें छात्राओं को वितरित की गई हैं।स्कूल में सरकार द्वारा चयनित वोकशनल कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें लड़कों को इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर और लड़कियों को हेल्थकेयर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाता है।
Read also- सफ्रान की ये नई सुविधा भारत को एक ग्लोबल MRO हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी: PM मोदी
वोकशनल कोर्सेस के लिए सरकार द्वारा प्रशिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। इन सभी पहलों का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता विकसित करना है।गंगाबाई सार्वजनिक हाई स्कूल (Gangabai Public High School ) आज उन स्कूलों में एक उदाहरण बन चुका है, जहां बिना किसी फीस के, बच्चे आधुनिक तकनीक, बेहतर सीखने के वातावरण और सक्षम शिक्षकों के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
