Goa: वास्को में कंस्ट्रक्शन साइट पर 5 साल की बच्ची से रेप, फिर…

Goa: 5 year old girl raped at construction site in Vasco, 5-year-old-girl-raped-and-murdered-near-construction-area-in-south-goa, Vasco, Goa, crime, Goa Police, crime news in hindi

Goa: दक्षिण गोवा के वास्को में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर शुक्रवार 12 अप्रैल की सुबह 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी का कहना है कि 20 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Read Also: Weather Update: राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल, जानें IMD का अनुमान

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत के मुताबिक बच्ची वडेम इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर बेहोश पायी गई। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी (दक्षिण) के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसका गला घोंटा गया। उनके मुताबिक भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो एक्ट और गोवा बाल अधिनियम के तहत रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उनके मुताबिक लगभग 20 संदिग्धों को वास्को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनमें से ज्यादातर आसपास रहने वाले श्रमिक हैं । पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है।

Read Also: यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने धन्यवाद दिया

साउथ गोवा एसपी सुनीता सावंत ने बताया कि लड़की के शव की जांच की गई है और पोस्टमार्टम कराया गया है। ये पोस्टमार्टम इस बात की पुष्टि करता है कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वास्को पुलिस ने करीब 20 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जिनमें से ज्यादातर इसी इलाके में रहने वाले मजदूर हैं। आगे की जांच चल रही है। भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो एक्ट और गोवा चिल्ड्रेंस एक्ट के तहत रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *