Goa: गोवा हादसे में दार्जिलिंग के सुभाष की मौत, बुजुर्ग मां का सहारा छिन गया

Goa, Goa news, Goa crime news, Goa crime"

Goa: गोवा नाइट क्लब त्रासदी ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रहने वाले सुभाष छेत्री के परिवार को कभी ना दूर होने वाला दर्द दे दिया है। शनिवार रात हुए हादसे में उनकी मृत्यु हो गई।24 साल का रसोइया परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसकी बुजुर्ग मां की जिंदगी उसी के सहारे चल रही थी। सुभाष की अचानक मौत से परिवार में शून्य छा गया है, जो पहले ही तंगहाल था।Goa Goa

Read also-Earthquake: जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, 23 लोग घायल, दो फुट ऊंची सुनामी आई

सुभाष छेत्री की बड़ी बहन का कहना है कि उन्हें भाई को खोने की खबर एक समाचार चैनल से मिली, जिसमें मृतकों के नाम दिखाए गए थे।।अब परिवार को संभालने वाला कोई नहीं बचा है। रिश्तेदारों ने सुभाष के मां की मदद करने की अपील की है।उन्होंने इस त्रासदी की गहन जांच और जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की है।Goa Goa

Read also-भारत को अमेरिकी बाजारों में सस्ते दामों पर चावल नहीं बेचना चाहिए, उस पर शुल्क लगाएंगे- डोनाल्ड ट्रंप

उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में लोकप्रिय नाइट क्लब, बिर्च बाय रोमियो लेन में सिलेंडर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 25 लोगों की मृत्यु हो गई।राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही क्लब के मालिक और जनरल मैनेजर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *