अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

amritsar-crime,news,state,Golden Temple, Durgyana temple, Terror theart, Thearth letter, धमाका धमकी, स्‍वर्ण मंदिर, दुर्ग्‍याणा मंदिर, पंजाब समाचार, Punjab crime,News,National News

Golden Temple News: श्री हरि मंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से ईमेल के जरिए दी गई है। इसकी जानकारी मिलती ही एसजीपीसी ने अपने स्तर पर श्री हरि मंदिर साहिब, उनकी परिक्रमा, लंगर भवन और सभी सराये की सुरक्षा पुख्ता कर दी है। टास्क फोर्स लगातार चेकिंग कर रही है.….Golden Temple News

Read also- प्राथमिक स्कूलों के विलय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुनवाई को तैयार अदालत

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा  कि चार घंटे पहले समिति को एक मेल मिला। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत फर्जी लग रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर हमने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।

Read also- आईआईटी-खड़गपुर के छात्र आत्महत्या मामलों में SC सख्त, तीन राज्यों की पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी

श्री हरमंदिर साहिब परिसर और लंगर हॉल में टास्क फोर्स के साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं और जल्द ही श्री हरमंदिर साहिब के बाहर स्कैनर लगाए जाएंगे।एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *