Gujarat: वडोदरा में पुल ढहने के बाद वाहन नदी में गिरे, तीन की मौत

Gujarat News:

Gujarat News: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चार दशक पुराने पुल के ढहने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को बचा लिया गया। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि गंभीरा पुल का एक ‘स्लैब’ ढह जाने से पांच से छह वाहन महिसागर नदी में गिर गए। महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल मध्य गुजरात और राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र को जोड़ता है।

Read also- लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव का किया शुभारंभ

पटेल ने मीडियाकर्मियों को बताया, ‘‘तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को बचा लिया गया है।’ उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण 1985 में हुआ था और समय समय पर तथा जरूरत पड़ने पर इसका रखरखाव किया जाता था।मंत्री ने कहा, ‘‘घटना के वास्तविक कारण की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर पहुंचने और हादसे के कारण की जांच का निर्देश दिया। घटना के दृश्यों में दो खंभों के बीच पुल का पूरा स्लैब ढहता हुआ नजर आ रहा है।पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने इससे पहले कहा था कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई तथा दो ट्रक और दो वैन समेत कुछ वाहन नदी में गिर गए।

Read also- IGDTUW प्लेसमेंट 2025: छात्राओं ने रचा नया कीर्तिमान, ₹1 करोड़ तक के पैकेज हुए ऑफर

एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी बचाव उपकरण के साथ घटनास्थल रवाना हो गई है।करीब 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल के 23 खंभे हैं और ये गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है। इसका उद्घाटन 1985 में हुआ था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *