Gujrat News: गुजरात के वलसाड जिले के कुंभघाट में शुक्रवार को एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘पहाड़ी सड़क पर उतरते समय कार को पहले पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में सवार सात लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की मौत निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।’’ Gujrat News
Read Also: BJP: मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
करपाड़ा पुलिस थाने के निरीक्षक एस.एल. वसावा ने बताया कि यह घटना अपराह्न लगभग एक बजे हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गये लोग करपाड़ा तालुका के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे और जब यह दुर्घटना हुई, उस समय वे नाना पोंडा जा रहे थे। स्थानीय विधायक जीतू चौधरी ने कहा कि यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित है। Gujrat News
