Amarnath Yatra: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की घोषणा

Amarnath Yatra: 

Amarnath Yatra:  जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घोषणा की कि दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 57 दिन बाद 28 अगस्त को समाप्त होगी। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोक भवन में संवाददाताओं को बताया कि 13 से 70 वर्ष की आयु के श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे और पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा।यात्रा की तिथियों पर निर्णय मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की बैठक में लिया गया।उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को समाप्त होगी। इस बार यात्रा की अवधि पिछले वर्षों की तुलना में कुछ अधिक करीब 57 दिन होगी।”Amarnath Yatra: 

Read Also- UP News: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तेजाब से हमले के षड़यंत्र में प्राथमिकी रद्द करने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह ?

उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा और यह 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए न्यूनतम आयु 13 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित की गई है।मनोज सिन्हा ने कहा, ‘‘देशभर में करीब 556 नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण कराया जा सकेगा, जबकि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।’’उन्होंने बताया कि यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक अपनी शाखाओं के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा प्रदान करेंगे।Amarnath Yatra: 

Read Also- Iran America War : अमेरिका-ईरान की ऐतिहासिक बातचीत भोर से पहले खत्म, कुछ अंतराल के बाद फिर होगी शुरू

उप-राज्यपाल ने कहा कि पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा दो मार्गों से संचालित होगी।पहला- अनंतनाग जिले का पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा- गांदरबल जिले का अपेक्षाकृत छोटा 14 किलोमीटर लंबा लेकिन ज्यादा खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग है।Amarnath Yatra: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *