Gurugram: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह जिलों में बुधवार रात 10 बजे से अंधेरा छा गया। निवासियों ने गुरुवार को बताया कि इससे हजारों उपभोक्ता और औद्योगिक इकाइयां प्रभावित हुई हैं।Gurugram:
READ ALSO- Vice President: “कानून का अंतिम उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए न्यायपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना है”: उपराष्ट्रपति
निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल जारी
निजीकरण के विरोध में आज दूसरे दिन भी हरियाणा के रेवाडी में बिजली कर्मचारी, अधिकारी धरने परदर्शन पे मशगूल रहे ऒर जमकर गरजे निजीकरण को लेकर। धरने ऒर बैठे इन लोगों सहित विभिन्न ट्रेड यूनियनों के के पदाधिकारियों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हम जनता को परेशान नहीं करना चाहते लेकिन सरकार किसी गफलत में न रहे ऒर शांतिपूर्ण तरीके से कैबेनेट की बैठक में तय करे इस कर्मचारी विरोधी निर्णय को अन्यथा खमियाजा सरकार के साथ बेकसूर जनता को भी भुगतना पड़ेगा। Gurugr
READ ALSO-Commemorative Coin: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का यादगार सिक्का जारी किया
बिजली कटौती से जनता परेशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार हड़ताल शुरू होने के 12 घंटों के भीतर बिजली कटौती की 3,000 से अधिक शिकायतें मिलीं। कर्मचारियों ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण व्यवस्था को निजी कंपनियों को सौंपने के सरकार के फैसले के विरोध में हड़ताल की घोषणा की थी।
सोनीपत में बिजली और पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने सड़कें जाम कीं।आपको बता दें कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, करनाल और अंबाला समेत कई जिलों में कई घंटों से बिजली गुल है। Gurugram: am:
