हरियाणा: पलवल में 47 बांग्लादेशियों ने पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण

Haryana News: हरियाणा के पलवल में कैंप पुलिस थाने में बुधवार को 47 बांग्लादेशियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।सभी 47 बांग्लादेशी हरियाणा में राजस्थान सीमा के पास पचेरी के पास एक ईंट निर्माण इकाई में काम कर रहे थे। इकाई के मालिक ने बांग्लादेशियों को वहां से जाने के लिए मजबूर किया, जिसके कारण उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा।डीएसपी नरेंद्र खटाना के मुताबिक कैंप पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 47 बांग्लादेशियों की पहचान की गई जिनमें से कुछ बच्चे हैं। उनके मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और आत्मसमर्पण करने वाले बांग्लादेशियों को वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है।आत्मसमर्पण करने वाले बांग्लादेशियों के मुताबिक वो 8-10 साल पहले बॉर्डर पर दलाल को पैसे देकर भारत आया था।

Read also- बिहार के आरा में लड़की से सामूहिक बलात्कार और हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार

ज़ाकिर हुसैन, बांग्लादेशी नागरिक: दलाल के पास पैसा देकर आए थे। बॉर्डर पर दलाल जो रहते हैं उनको पैसा देकर फिर आए। आठ-10 साल हुआ। यहां जो पचेरी नहीं है, राजस्थान बॉर्डर के साइड, वहां जो भट्टा है वहां पर रहते थे, वहां पर काम किया हम लोग। वहां से हम लोगों को निकाल दिया कि आप लोग अपना काम करो मतलब अपना रास्ता ढूंढो। जैसे मालिक थे वो डर रहे थे, बांग्लादेशी हो निकल जाओ। फिर हम लोग इधर आए सारा, दो-चार भट्टे में घूमे, रहने नहीं दिया फिर हम सरेंडर कर रहे हैं।”

Read also- दृश्यम मूवी से प्रेरित हो कर रची खुद के मौत की साजिश, एक व्यक्ति की हत्या कर शव को अपने कपड़े पहना कर लगाई आग

नरेंद्र खटाना, डीएसपी: आज कैंप थाना एरिया में करीब 47 बांग्लादेशी मिले थे जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, जो अभी कहां से आए हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है और उनके डिपोर्ट करने की जो प्रक्रिया है वो जारी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *