HARYANA: रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे की रॉड से हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

HARYANA

HARYANA:  रेवाड़ी में  भाड़ावास रोड पर HPCL प्लांट के पास जितेंद्र यादव की हत्या कर दी गई, मामले में परिजनों ने जितेंद्र के बचपन के दोस्त समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया है।

न्‍यूज डेस्‍क: रेवाड़ी के भाड़ावास रोड पर सोमवार शाम 40 वर्षीय जितेंद्र यादव की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। वारदात HPCL प्लांट के पास हुई और पास लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। मृतक के चाचा उत्तम सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। परिवार ने जितेंद्र के बचपन के दोस्त और कंस्ट्रक्शन ठेकेदार प्रवीण समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।HARYANA

Read Also-Uttar Pradesh: 21 दिनों की कॉल हिस्ट्री, खुलेगा राज….. ससुर की हत्या के आरोप में बहू और दो अन्य लोग गिरफ्तार

CCTV फुटेज में एक ब्लैक थार सड़क पर रुकती दिखाई दे रही है। कुछ देर बाद जितेंद्र गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे जाता है। इसी दौरान प्रवीण और उसका एक साथी गाड़ी से बाहर आते हैं। आरोप है कि प्रवीण जितेंद्र के पीछे पहुंचा और रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर कई बार वार किए गए। इसके बाद आरोपी थार में बैठकर फरार हो गए।HARYANA

Read Also-UP News: इस मामले में लखनऊ ने मार ली बाजी, नंबर-1 शहर इंदौर को पीछे छोड़ा…यूपी के लिए बड़ी उपलब्धि

जितेंद्र के परिवार के मुताबिक, वह खेती-बाड़ी करता था और प्रवीण के साथ उसकी पुरानी दोस्ती थी। परिवार को दोनों के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं थी, इसलिए हत्या की वजह को लेकर वे भी हैरान हैं। मॉडल

टाउन थाना पुलिस ने प्रवीण को नामजद करते हुए दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।HARYANA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *