HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित दादरी रैली में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

HARYANA:

HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादरी में अपने संबोधन में कहा कि मुझे किसानों, जवानों और पहलवानों की भूमि पर आकर गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है। हमारे नॉनस्टॉप डबल इंजन सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर आपके समर्थन की मोहर लगने से हम और उत्साह के साथ कार्य करने में सक्षम हैं । मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज 540 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत और 43 परियोजनाओं का किया गया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

Read Also-ऐतिहासिक चंद्र यात्रा के बाद चार अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी, अब चांद पर उतरने की तैयारी में नासा

इनमें 266 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत की 26 परियोजनाओं के शिलान्यास तथा 224 करोड 4 लाख रुपए लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन भी हैं शामिल। दादरी विधानसभा क्षेत्र में 1364 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के करवाए गए विकास कार्य भी है शामिल जिसे मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में बताया। मुख्यमंत्री सैनी ने और जामकारी देते हुए बताया कि पिछले 11 वर्षों में दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 271 घोषणाएं की गई जिनमें से 201 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। दादरी का विकास अब तीन गुना गति से होगा, क्योंकि दिसंबर 2016 में चरखी दादरी को हमने नया जिला बनाया है।HARYANA

बजट 2026 -27 में चरखी दादरी सहित 10 जिलों में प्राकृतिक व जैविक किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए मंडियों में जगह उपलब्ध करवाने का भी किया गया है प्रावधान जिससे किसानों को कोई दिक्कत ना हो। साथ ही चरखी दादरी, हांसी, झज्जर व मांडी खेड़ा के जिला अस्पतालों में अतिरिक्त 100 बिस्तरीय भवनों का किया जाएगा निर्माण और खेल कूद के क्षेत्र में चरखी दादरी सहित 12 जिलों में 21 नए खेल स्टेडियमों का भी किया जाएगा निर्माण जिससे युवाओं का भविष्य भी होगा अच्छा।

मुख्यमंत्री ने आगे अपने संबोधन में बताया कि चरखी दादरी, फतेहाबाद, पंचकुला में जिला जेल तथा रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल भी बनाई जाएगी। साथ ही हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के मानदेय में भी की 35 प्रतिशत की वृद्धि की है। हरियाणा में जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए रखा जा रहा है हर वर्ग का ख्याल।

Read Also-WEST BENGAL: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का BJP पर निर्वाचन आयोग की मदद से भवानीपुर से उम्मीदवारी रद्द कराने का लगाया आरोप

चरखी दादरी में पीजी कॉलेज के भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करवाया जाएगा जिससे बड़े क्षात्रों का बनेगा भविष्य । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम शहीद अमित सांगवान के नाम से रखा जाएगा। साथ ही चरखी दादरी में नए प्ले स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण और मरम्मत चरणबद्ध तरीके से करवाएगी सरकार। मार्केटिंग बोर्ड की विभिन्न सड़कों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी सरकार ने की है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *