POLITICS: पाकिस्तान में शांति वार्ता-‘कांग्रेस ने भारतीय कूटनीति को विफल बताकर किया प्रहार’

POLITICS:

POLITICS: आज कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक बैठक हो रही है। वहीं भारत में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और ‘झप्पी कूटनीति’ पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। जयराम रमेश का कहना है कि दुनिया शांति चाहती है, लेकिन डर है कि पड़ोस में इज़रायल की आक्रामकता इसे पटरी से न उतार दे। रमेश ने सीधे तौर पर पीएम मोदी की शैली और कूटनीति के सार पर 4 बड़े सवाल दागे हैं।POLITICS

Read Also-INTERNATIONAL NEWS: पाकिस्तान में शुरू हुई अमेरिका-ईरान शांतिवार्ता

​1. पाकिस्तान की वापसी पर सवाल: जयराम रमेश ने याद दिलाया कि अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने का दावा किया था। उन्होंने सवाल किया—“डॉ. मनमोहन सिंह ने 2008 के बाद पाकिस्तान को प्रभावी ढंग से किनारे कर दिया था, तो फिर आज पाकिस्तान इस मध्यस्थ की भूमिका में कैसे आ गया? क्या यह केंद्र सरकार की बड़ी कूटनीतिक हार नहीं है?”

​2. अमेरिका के साथ ‘एकतरफा’ रिश्ते: कांग्रेस का आरोप है कि ‘नमस्ते ट्रंप’ और ‘हाउडी मोदी’ जैसे बड़े आयोजनों और एकतरफा व्यापार समझौतों के बावजूद भारत को क्या मिला? अमेरिका ने भारत की चिंताओं को दरकिनार कर पाकिस्तान को इतनी बड़ी भूमिका कैसे दे दी?

​3. BRICS+ में भारत की निष्क्रियता: जयराम रमेश ने पूछा है कि भारत BRICS+ का वर्तमान अध्यक्ष है। ईरान, यूएई और सऊदी अरब जैसे देश इस समूह का हिस्सा हैं। फिर भारत ने कोई शांति या मध्यस्थता की पहल क्यों नहीं की? क्या भारत अपना प्रभाव खो रहा है?POLITICS

Read Also-HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित दादरी रैली में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

​4. चीन के प्रति ‘आत्मसमर्पण’ की नीति: विपक्ष का दावा है कि चीन के प्रति सरकार की ‘संतुलित आत्मसमर्पण’ की नीति विफल रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान को चीन के निरंतर समर्थन के बावजूद, भारत मूकदर्शक क्यों बना हुआ है? वही ​जयराम रमेश का तीखा तंज कसते हुए कहा कि”होरमुज स्ट्रेट की स्थिति वैसी ही होनी चाहिए जैसी 28 फरवरी से पहले थी। पीएम मोदी की इज़रायल यात्रा के ठीक दो दिन बाद तनाव बढ़ा। क्या यह यात्रा गलत समय पर की गई एक अविवेकपूर्ण पहल थी?”POLITICS

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *