हरियाणा CM नायब सैनी ने दिल्ली में की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात

हरियाणा में चुनावी जंग जीतकर और प्रदेश में BJP सरकार की स्थापना कर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली दौरे पर हैं। मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के लिए CM सैनी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने पहुंचे हुए हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है।

Read Also: Tawang: अरुणाचल प्रदेश में जोरों पर ‘क्वीन ऑफ हाई-एल्टीट्यूड रन’ की तैयारियां, राज्य सरकार ने बढ़ाई ग्रांट राशि

BJP के हरियाणा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से हुई मुलाकात को लेकर CM नायब सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा कि “केंद्रीय शिक्षा मंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय @dpradhanbjp जी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया। आपके कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा में भाजपा ने एतिहासिक जीत हासिल की है। हमें विश्वास है की आपका स्नेह,आशीर्वाद और मार्गदर्शन भाजपा हरियाणा परिवार के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और प्रदेश के मेरे परिवारजनों को हमेशा मिलता रहेगा।”

गौरतलब है, हरियाणा चुनाव में मिली सफलता से पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाई थी। हरियाणा चुनाव में मिली शानदार विजय उनकी दूसरी चुनावी कामयाबी है। BJP की ओर हरियाणा चुनाव प्रभारी बनकर आए धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश में कांग्रेस की हवा चलने के बाद भी चुनावी जंग में कमल खिलाने के लिए जीतोड़ मेहनत की और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। आज BJP दिग्गजों की इसी मेहनत के परिणाम स्वरूप प्रदेश में तीसरी बार BJP सरकार बनी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *