Haryana: CM सैनी ने एलेन्जर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Haryana:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एलेन्जर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन 4 का किया उद्घाटन।मुख्यमंत्री ने गली क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का भी किया अनावरण।उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन।आज मुझे उसे युवा शक्ति के बीच आने का मिला मौका जो अपनी उपलब्धियों से देश का नाम कर रही है रोशन।

Read Also- Delhi: उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को संरक्षण देने से इनकार किया, असम की अदालत का रुख…

यह खेल उसे नई पीढ़ी का उत्सव जो अपने परिश्रम, अनुशासन और संकल्प से भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए है तैयार।इस आयोजन का थीम बल्ला घुमाओ नशा भगाओ रखकर इसे नशा मुक्ति से जोड़ा, इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस और चंडीगढ़ प्रशासन की करता हूं सराहना।नशा आज पूरे समाज के सामने है एक चुनौती, जिसके लिए चलाने पड़ रहे हैं विशेष अभियान।युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को राष्ट्र के विकास में लगाना बहुत जरूरी ।

Read Also- Delhi: उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को संरक्षण देने से इनकार किया, असम की अदालत का रुख…

इस गली क्रिकेट टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 3400 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं भाग।खेल चाहे कोई भी हो यह केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त साधन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक 2036 में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का रखा है लक्ष्य।

हरियाणा में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने पर पिछले साढ़े 11 सालों में 989 करोड रुपए किए गए खर्च।खिलाड़ियों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 किए लागू।हम युवाओं के लिए बेहतर अवसर, बेहतर शिक्षा, बेहतर रोजगार और बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार कर रहे हैं काम।इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं ।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *