CM सैनी ने कहा PM मोदी के नेतृत्व में देशभर में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही हैं योजनाएं

Haryana:

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही हैं योजनाएं।हरियाणा में भी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है।आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त जारी की। इस योजना के तहत आज 8 लाख 63 हजार 918 लाभार्थी बहनों के खातों में 181 करोड रुपए की राशि डाली गई।आज की राशि को मिलाकर तीन किस्तों में कुल 441 करोड रुपए की दी जा चुकी है राशि। Haryana:

प्रदेश में अधिक से अधिक बहन बेटियों को लाभ देने के लिए जनवरी 2026 से इस योजना का बढ़ाया दायरा।अब 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों की बहन बेटियों को भी मिलेगा इस योजना का लाभ।सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10 या 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की माताओं को भी मिलेगा लाभ।कक्षा 1 से 4 में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा स्तर की दक्षता हासिल की उन्हें भी मिलेगा लाभ।Haryana:

बच्चों को गंभीर तीव्र को पोषण या मध्यम तीव्र कुपोषण से सफलतापूर्वक निजात दिलाने वाली माताओं को भी मिलेगा लाभ।फरवरी 2026 से 11 सौ रुपए की राशि सीधे लाभार्थी के बचत खाते में जमा की जाएगी।बकाया हजार रुपए की राशि सरकार द्वारा संचालित RD या FD खाते में की जाएगी जमा।किसान हित हमारी नीतियों के केंद्र में।कृषि क्षेत्र से संबंधित पांच योजनाओं के तहत कुल 659 करोड रुपए की अनुदान व प्रोत्साहन राशि की जारी।Haryana:

पराली ना जलने वाले 5 लाख 54 हजार 405 किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 461 करोड़ 75 लाख रुपए की जारी की प्रोत्साहन राशि।किसानों को 9 हजार 885 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए 85 करोड़ 10 लाख रुपए की जारी की अनुदान राशि।धान की सीधी बिजाई करने वाले 31 हजार 605 किसानों को 75 करोड 54 लाख रुपए की दी गई प्रोत्साहन राशि।मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत 13 हजार 500 किसानों को 15 करोड़ 75 लाख रुपए की भी दी गई राशि।आलू और फूल गोभी की खेती करने वाले 4 हजार 73 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 20 करोड रुपए की भावांतर भरपाई राशि भी की गई जारी।आज ही गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 6 लाख 8 हजार 842 बहनों के बैंक खातों में 18 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि भी सब्सिडी के रूप में डाली।यह राशि हर घर हर गृहणी योजना के तहत की गई जारी।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *