Haryana Crime: चरखी दादरी में फिर नाबालिग युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम। पांच दिन पहले चरखी दादरी में गैंगरेप की हत्या की वारदात के बाद अब बाढड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में नाबालिग युवती के साथ अपहरण व दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि आरोपी युवक ने रात के अंधेरे में युवती का अपहरण किया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को बेसुध हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गया। Haryana Crime:
Read Also: Israel-Iran War: दुबई में फंसीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
घटना का पता उस समय चला जब परिजनों ने युवती को अचेत अवस्था में घर के बाहर देखा। परिजन तुरंत उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़िता की स्थिति तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी का एक युवक रात को अपहरण करके अपने साथ ले गया। Haryana Crime:
Read Also: Israel-Iran War: ईरान पर हुए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने निंदा की
आरोपी द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया और घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी सहित ठोस कार्रवाई की मांग उठाई है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़िता की माता की शिकायत पर अपहरण, दुष्कर्म सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया है। जल्द ही मामले को लेकर खुलासा किया जाएगा। Haryana Crime:
