भारत के विचार को बचाने की लड़ाई है….इस लड़ाई को हम जोर से लड़ेंगे -Manish Tiwari

Congress Candidate List

Congress Candidate List: पंजाब के आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी को कांग्रेस ने इस बार चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।सोमवार को मनीष तिवारी चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।इस दौरान मनीष तिवारी ने कहा,ये भारत के संविधान को, भारत की पंथनिरपेक्षता को बचाने की लड़ाई है

Read Also: Madhya Pradesh: कांग्रेस चाहें कुछ भी कहे, लोगों को PM मोदी पर विश्वास है-मोहन यादव

भारत के विचार को बचाने की लड़ाई है और इस लड़ाई को हम जोर से लड़ेंगे।”पंजाब के आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद मनीष तिवारी पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। वो 2009 में लुधियाना से सांसद चुने गए थे।चंडीगढ़ में मनीष तिवारी का मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार संजय टंडन से होगा।

Read also-Bihar: PM मोदी को खुश करने के लिए रक्षा मंत्री ने ऐसा बयान दिया-तेजस्वी यादव

भारत के संविधान को, भारत की पंथनिरपेक्षता को, बचाने की लड़ाई है, भारत के विचार को बचाने की लड़ाई है और इस लड़ाई को हम जोर से लड़ेंगे।सवाल: आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेगी?जवाब: वो आप रुकिए। अभी तो चुनाव शुरू हुआ है। मुद्दे भी आपके सामने आएंगे और सब कुछ आपके सामने आएगा।”

आगामी लोकसभा चुनाव होने में कुछ समय ही बचा है।शनिवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है।इस बार पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।इसमें वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लग गई है।इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया था।जो भाजपा उम्मीद नाप किरण खेर से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *