Haryana Election Results:फोर्ब्स की ओर से भारत की सबसे अमीर महिला के तौर पर लिस्टेड सावित्री जिंदल ने मंगलवार को हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। जिंदल बीजेपी के कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास राणा को 18,941 वोटों के अंतर से हराया।
नवीन जिंदल हिसार में अपनी मां के जश्न के रोड शो में शामिल हुए।बीजेपी से टिकट न मिलने पर सावित्री जिंदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा।जिंदल को 49,231 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 30,290 वोट मिले।
Read also-Haryana Polls: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में मनाया जश्न
बीजेपी ने लगाई हैट्रिक – दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भगवा पार्टी की शानदार जीत का जश्न मनाया।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराया और ढोल की थाप पर डांस किया।चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार हरियाणा की 90 में से 50 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए तैयार है।
Read also-कांग्रेस में जश्न का माहौल, ढोल- नगाड़ों के साथ जीत की तैयारी
खुशी से गदगद हुए मुख्यमंत्री सैनी – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को लाडवा विधानसभा सीट से जीत हासिल की और बीजेपी की जीत को किसानों, गरीबों और युवाओं की जीत बताया।उन्होंने कहा, “मैं हरियाणा के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, मैं हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी की नीतियों पर पूरे दिल से भरोसा दिखाया है। यह किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं की जीत है।” .
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
