Haryana: कुरुक्षेत्र जिले में सरसों की फसल बेचने को लेकर लापरवाही पर किसानों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। किसानों का आरोप है कि एमएसपी दामों पर उनकी फसल की खरीद नहीं हो पा रही है। कुरुक्षेत्र जिले की थानेसर अनाज मंडी में किसानों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि सरसों की फसल के लिए यहां कोई भी सरकारी खरीद केंद्र की व्यवस्था नहीं किया गया है, जिस कारण उन्हें अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।Haryana:
किसान संगठन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान संजू नंबरदार ने बताया कि थानेसर अनाज मंडी में सरसों की फसल एमएसपी दाम पर नहीं खरीदी जा रही है, जिससे किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि थानेसर अनाज मंडी जिले की सबसे बड़ी अनाज मंडी है, लेकिन इसके बावजूद भी सरसों की फसल की सरकारी खरीद इस मंडी से नहीं होती है।Haryana:
सरसों की फसल की सरकारी खरीद लाडवा अनाज मंडी से होती है, जिसके लिए किसानों को कुरुक्षेत्र से लाडवा जाना पड़ता है। इससे किसानों का धन खर्च होता है और समय भी लगता है।इसलिए सरकार को चाहिए कि थानेसर अनाज मंडी से भी सरसों की फसल की सरकारी खरीद होनी चाहिए साथ ही चेताया है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।Haryana:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
