हरियाणा विधानसभा: बजट सत्र के चौथे दिन CM सैनी ने सदन में की दो बड़ी घोषणाएं

हरियाणा विधानसभा:

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सदन में की दो घोषणाएं। यमुनानगर के छछरौली के खसरा नंबर 125,134,152 का हक 1887 से सरकार के पास रहा पीढ़ियों से यहां पर सैकड़ों परिवार रह रहे थे जिसे गैरमुमकिन आबादी इलाका दिखाया गया। सरकार ने वहां के मूल निवासियों को वहां का मालिकाना हक देने का फैसला किया है। Haryana:

Read Also: Haryana: विपक्ष पर CM सैनी का तीखा हमला, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में BJP सरकार बुजुर्गों का करती है सम्मान

शहरी परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सरकार की तरफ से लिया गया है। गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा- ग्रेटर नोएडा को जोड़ना वाला नमो भारत RRTS कॉरिडोर के फाइनल एलाइनमेंट को मंजूरी दी गई।कल इसकी एजेंसी NCRTC को जरूरी निर्देश दिए गए है। 64 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का 52 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा का है। Haryana:

Read Also: Mathura Holi: होली के रंग में रंगी मथुरा नगरी, बरसाने में लट्ठमार होली से पहले मनाई गई लड्डूमार होली

गुरुग्राम में ये कॉरिडोर इफको चौक से शुरू होकर सेक्टर 29, मिलेनियम सिटी सेक्टर 52,सेक्टर 57, सेक्टर 61 दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन को जोड़ते हुए ग्वाल पहाड़ी तक जाएगा। वहीं फरीदाबाद में ये कॉरिडोर सैनिक कॉलोनी से होता हुआ NIT, बाटा चौक, सेक्टर 12-15 दिल्ली मेट्रो की वाइलेट लाइन को जोड़ते हुए नए फरीदाबाद को जोड़ने का काम करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के रास्ते को प्रशस्त करेगा ये कॉरिडोर। दिल्ली मेट्रो,रैपिड मेट्रो और गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर को भी आपस में जोड़ने का कार्य करेगा ये कॉरिडोर।जल्द ही इसकी DPR तैयार कर ली जाएगी और ये कॉरिडोर प्रदेश में निवेश, रोज़गार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा ।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *