Himachal: लाहौल घाटी में फिर फटा बादल, बाढ़ में बहे तीन पुल

Himachal

Himachal: हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति में बुधवार को बादल फटने से कई मकान और तीन पुल क्षतिग्रस्त हो गए।मयाड़ घाटी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने कार्पट नाला, चांगुत नाला और उदगोस नाला पर बने तीन पुलों को बहा दिया।नाले के पास स्थित कृषि भूमि और कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है।क्षेत्र में कई अन्य नाले और नदियां उफान पर हैं।Himachal:

Read also-चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत की यात्रा पर आएंगे

बुधवार को बादल फटने से कम से कम तीन गांव प्रभावित हुए हैं और सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है।प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के प्रयास कर रहा है।लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की टीमें भी इलाके में पहुंच गई हैं।Himachal:

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने की दो घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद प्रशासन ने दो दिन का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ये घटनाएं निर्मंड और बंजार क्षेत्रों में हुई हैं।बादल फटने के बाद इन इलाकों की नदियों और नालों में पानी अचानक बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।निर्मंड में बादल फटने के कारण बागीपुल बाज़ार को एहतियातन खाली कराया गया।

Read also- ICICI Bank: ICICI बैंक ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाकर 15,000 रुपये की

वहीं, बंजार में तीर्थन नदी में पानी अचानक उफान पर आ गया। इससे नदी किनारे बने कुछ कॉटेज को नुकसान पहुंचा है और कुछ गाड़ियों के बहने की भी खबर है।हालांकि राहत की बात यह है कि कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। येलो अलर्ट अगले दो दिनों तक प्रभावी रहेगा।Himachal

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *