केंद्रीय बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM सैनी बोले- आत्मनिर्भर भारत’ और विकसित भारत पर केंद्रित है आम बजट

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता। केंद्र सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर करता है पेश। इस बजट में विकसित भारत के स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसानों को रखा गया है केंद्र में। देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को लगभग 12 लाख 20 हजार करोड रुपए तक बढ़ाया।युवा कौशल विकास व शिक्षा क्षेत्र के लिए 1 लाख 39 हजार करोड रुपए का किया गया प्रावधान ।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक, बायोटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों के लिए 10 हज़ार करोड रुपए का विशेष फंड रखा गया। Haryana: 

Read Also: Maharashtra: गैस टैंकर पलटने से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रात भर यातायात बाधित, घंटों तक फंसे रहे यात्री

इसका सीधा लाभ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक जैसे शैक्षणिक व तकनीकी केंद्रों को मिलेगा ।स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए भी 7500 करोड रुपए के प्रावधान से हरियाणा का स्टार्टअप इकोसिस्टम होगा और मजबूत।महिला रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए लगभग 8000 करोड रुपए का किया गया प्रावधान।बायोफार्मा शक्ति पल के अंतर्गत 10 हज़ार करोड रुपए का किया गया प्रावधान।स्वास्थ्य और संरचना के लिए 20 हजार करोड रुपए वह मेडिकल टूरिज्म के लिए 5000 करोड रुपए का समर्थन दिया गया। इससे गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक और करनाल जैसे क्षेत्रों में फार्मा क्लस्टर मेडिकल कॉलेज और आधुनिक अस्पतालों को मिलेगी नई गति।Haryana:

Read Also: Ghaziabad Tragedy: गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड, 9वीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने दी जान

कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 1 लाख 62 हजार करोड रुपए का किया गया प्रावधान ।बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने से हमारे दक्षिण हरियाणा और शुष्क क्षेत्र में किसानों के लिए खुलेंगी नई संभावनाएं।सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक, कॉम्पोनेंट और बायो फार्मा को बढ़ावा देने की योजनाओं से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे क्षेत्रों में नई निवेश परियोजनाएं आएंगी। 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन का निर्णय पानीपत, यमुनानगर और अंबाला जैसे पारंपरिक औद्योगिक शहरों को देगा नई ऊर्जा। Haryana:

हाई स्पीड रेल, शहरी आर्थिक क्षेत्रों और टियर 2 व टियर 3 शहरों पर ध्यान देने से रोहतक, हिसार, करनाल, सिरसा और रेवाड़ी जैसे शहरों में रोजगार आधारित शहरीकरण को मिलेगा बढ़ावा। बजट में ग्रीन एनर्जी और बैट्री स्टोरेज पर जोर देने से हरियाणा में सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं का होगा विस्तार। टैक्स प्रक्रिया में सरलता, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दावों पर शुल्क में छूट और शिक्षा का इलाज पर खर्च कम होने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ।Haryana:

हरियाणा को रेलवे क्षेत्र के लिए 3566 करोड़ रूपये किए गए आवंटित।हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है आधुनिक।यह रेलवे पुश हरियाणा को एक मजबूत औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में करेगा स्थापित।वर्ष 2026 27 में हरियाणा को केंद्रीय करों से लगभग 20 हजार 772 करोड रुपए होंगे प्राप्त।यह राशि पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से करीब 5547 करोड रुपए है अधिक।16वें वित्त आयोग से मिलने वाले अतिरिक्त संसाधन हरियाणा को और तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जाने में करेंगे मदद।यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा साबित।Haryana:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *