‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में 500 करोड़ क्लब में एंट्री, तोड़े कई रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office, dhurandhar 2 box office collection day 3, dhurandhar 2 box office collection total, dhurandhar 2 box office collection woldwide, dhurandhar 2 ne total kitna kamaya, dhurandhar 2 ki kitni kamai hui, dhurandhar 2 ka kul collection, dhurandhar 2 ne duniyabhar mein kitna kamaya, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, धुरंधर 2 का तीसरे दिन का कलेक्शन, धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कितना कमाया

Dhurandhar 2 Box Office: एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में दमदार प्रदर्शन किया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी अपनी छाप छोड़ी है।

Read also- America: ट्रंप की चेतावनी! शटडाउन नहीं हुआ खत्म तो आईसीई अधिकारी संभालेंगे हवाई अड्डों की सुरक्षा

पहले भाग से बने जबरदस्त हाइप का असर साफ दिखाई दे रहा है, क्योंकि सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही कई भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।(Dhurandhar 2 Box Office ) आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 80.72 करोड़ रुपये रही, लेकिन दो दिनों में ही फिल्म 226.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी थी।Dhurandhar 2 Box Office Dhurandhar 2 Box Office

Read also- ‘समानता केवल कागजों पर नहीं, हकीकत में दिखनी चाहिए’- सीजेआई सूर्यकांत

तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने शानदार उछाल दर्ज किया और करीब 113 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा 105 करोड़ रुपये आए, जबकि तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ वर्जन से भी योगदान मिला। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 404.54 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि विदेशों में 96.50 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म ने कुल मिलाकर 501.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली और महज तीन दिनों में 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर इतिहास रच दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *