Haryana News: 20 फरवरी से शुरू होगा हरियाणा बजट सत्र, CM सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी ये प्रतिक्रिया

Haryana News:

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व बजट प्रेस वार्ता को किया संबोधित। हरियाणा विधानसभा का आगामी बजट सत्र 20 फरवरी से होने जा रहा है शुरू । संकल्प पत्र के 217 वादों में से आज तक 60 वादे किया जा चुके हैं पूरे और 120 पर तेजी से चल रहा है कार्य। मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही 25 हजार 573 युवाओं को दी गई सरकारी पदों पर नियुक्तियां। सभी जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवाएं की गई शुरू। CET-C के लिए लगभग साढे 13 लाख अभ्यार्थियों की परीक्षा का किया गया सफल आयोजन। Haryana News:

Read Also: Kerala: केरल में दर्दनाक हादसा, गड्ढे में गिरने से वाहन चालक की मौत

लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2100 रुपए की अनुदान राशि दी जा रही है।हरियाणा देश का पहला प्रदेश जहां किसान की 24 फसलें MSP पर जाती है खरीदी।वर्ष 2025 -26 में कुल 248 घोषणाएं की गई जिनमें से 77 बजट घोषणाएं कर ली गई पूरी। वर्ष 2025-26 में वर्ष 2024- 25 के मुकाबले राज्य की जीडीपी 12.67 प्रतिशत की दर से बढ़ी। हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल। Haryana News:

Read Also: Bollywood: सुपरस्टार शाहरुख खान बोले- मेरे लिए ‘किंग’ का मतलब ताकत नहीं, जिम्मेदारी …

पिछले 10 वर्षों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में लगभग ढाई गुना की हुई वृद्धि।हमारे समय में अर्थव्यवस्था पर हुआ वास्तविक खर्च विपक्ष के समय में हुए वास्तविक खर्च से लगभग तीन गुणा। 16 वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार हरियाणा का केंद्रीय करों में हिस्सा बढ़कर 1.361 प्रतिशत हुआ। यह 15वें वित्त आयोग की तुलना में 24.52 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि को है दर्शाता। Haryana News:

वर्ष 2023- 24 तक लगभग 27 लाख लोगों को रोजगार के नए अवसर हुए प्रदान।2005 से 2014 की अवधि के बीच प्रदेश में थे लगभग 45 विश्वविद्यालय, वर्ष 2015 से 2025 की अवधि के बीच 80 नए विश्वविद्यालय प्रदेश में किए गए स्थापित।राज्य के राजस्व में वर्ष 2024 -25 में लगभग 52 हजार 376 करोड रुपए की हुई वृद्धि।उद्योग एवं श्रमिक के बीच सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने के लिए उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद का किया गया गठन। वर्ष 2015- 25 की अवधि में उद्यम और उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर 20 लाख से अधिक एमएसएमई रजिस्ट्रेशन हुए। अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच हरियाणा का कुल निर्यात 19.10 बिलियन यूएस डॉलर का रहा।हरियाणा केवल विकास ही नहीं कर रहा बल्कि 2047 तक विकसित हरियाणा के रोडमैप को कर रहा है तैयार। Haryana News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *