Kerala: केरल में दर्दनाक हादसा, गड्ढे में गिरने से वाहन चालक की मौत

Kerala:

Kerala: इडुक्की जिले के थोडुपुझा के पास सड़क के किनारे बने एक खुले गड्ढे में कथित तौर पर गिरने से 27 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मुथलक्कोदम निवासी जेस बेनी के रूप में हुई है। Kerala: 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार देर रात उस समय हुई जब निर्माण कार्य के तहत सड़क के किनारे खोदे गए एक बड़े गड्ढे में उनका दोपहिया वाहन गिर गया। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद हुए तीव्र विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर, राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री मोहम्मद रियास ने इस घटना की जांच के आदेश दिए।उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के उप मुख्य अभियंता को घटना की जांच का जिम्मा सौंपा गया है और उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Kerala: 

रियास ने कहा, “अगर लोक निर्माण विभाग की ओर से लापरवाही हुई है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित सीसीटीवी फुटेज में बाइक को खुले गड्ढे में गिरते हुए देखा जा सकता है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह गड्ढा एक महीने से अधिक समय से बिना किसी उचित सुरक्षा उपाय, जैसे कि अवरोधक या चेतावनी चिन्ह के खुला पड़ा हुआ है।घटना के बाद, स्थानीय निवासियों ने दुर्घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाया।विपक्षी यूडीएफ के कार्यकर्ताओं ने भी स्थानीय पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। Kerala: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *