Haryana News: यमुनानगर में तांत्रिक सिद्धी के नाम पर मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Haryana News:
Haryana News: यमुनानगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तांत्रिक सिद्धी के नाम पर पांच साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक अपराध को अंजाम दिया। मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।  Haryana News: 
उप पुलिस अधीक्षक यमुनानगर रजत गुलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई 2025 को थाना सदर यमुनानगर के गांव कामी माजरा में पांच साल के मासूम प्रिंस की हत्या की गई थी। प्रिंस, रविन्द्र का बेटा था और गांव कामी माजरा का रहने वाला था। बच्चे के लापता होने को लेकर पहले ही थाना सदर में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को बच्चे का शव गांव के खेतों में बने एक ट्यूबवेल के ओज से बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि अज्ञात लोगों ने बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को ट्यूबवेल के ओज में फेंक दिया।
रजत गुलिया,उप पुलिस अधीक्षक यमुनानगर-  इस मामले में जिला पुलिस की सभी टीमों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। अपराध शाखा-1 यमुनानगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तांत्रिक को हमीदा हैड के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान शिव कुमार उर्फ सोनी निवासी जोगिन्द्र नगर, यमुनानगर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यह वारदात अपनी पत्नी भारती और दो अपचारी बालक रिश्तेदारों के साथ मिलकर तांत्रिक सिद्धी के लिए की।   Haryana News: 
शिव कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी पत्नी भारती को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है। Haryana News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *